गुरुवार, 14 मई 2020

लॉक डाउन में ढील : कितना है ख़तरा


राजेश कुमार श्रीवास्तव 
पूरी दुनियां में कोरोना ने आतंक मचा रखा है | भारत भी इस खतरनाक वायरस के गिरफ्त में है | इस बीमारी के श्रोत और इलाज अभी तक ज्ञात नहीं हो पाएं है | अलग-अलग श्रोतों से अलग-अलग जानकारियां मिल रही है | फ़िलहाल इसके संक्रमण को फैलने से रोकने के ही प्रयास किये जा रहे है और इसमें सबसे महत्वपूर्ण रोल सामाजिक दुरी को माना जा रहा है / सामाजिक दुरी को कारगर बनाये रखने के लिए पुरे विश्व में महीनों से लॉक डाउन चल रहा है |  भारत में भी गत  २३  मार्च  से लगातार लॉक डाउन चल रहा है |  पहले २१ दिन फिर १९ दिन और अब १४ दिन का लॉक डाउन | लेकिन लॉक डाउन के पहले दौर में जिस तरह की सफलता हमें देखने को मिली उस तरह की सफलता लॉक डाउन -३ में  देखने को नहीं मिल रही |  धीरे-धीरे लोग अब निकलने लगे है / दुकान-पाट  भी खुल गए है |  सरकार भी धीरे-धीरे कई क्षेत्रों में ढील देनी शुरू कर दी है |  अब स्वाभाविक रूप से यह प्रश्न उठने लगे है कि क्या लॉक डाउन में ढील से स्थिति और बिगड़ेगी या नही |  इस प्रश्न का जबाब जानने के लिए हमें एक नज़र निचे के ग्राफ पर डालनी होगी |
| 

उपरोक्त ग्राफ से यह स्पस्ट है जब भारत में लॉक डाउन शुरू हुआ तब संक्रमण के वृद्धि का दर सर्वाधिक था | और लॉक डाउन के प्रभाव के कारण यह दर लगातार कम होता रहा |  २३ मार्च अर्थात जिस दिन से भारत में लॉक डाउन शुरू हुआ उस दिन संक्रमण के वृद्धि का दर १०० प्रतिशत से भी अधिक था / और जब लॉक डाउन -३ समाप्त होने को है तब यह बृद्धि दर घटकर २५ % से भी कम हो गया है |  अर्थात लॉक डाउन संक्रमण के वृद्धि को कम करने में कारगर सिद्ध हुआ है |  
इसी तरह इसके संक्रमण के कारण हुए मौत के वृद्धि दर पर नज़र डेल तो इसमें भी लगातार कमी आई है |  
लॉक डाउन के शुरुआत में मौत की वृद्धि दर भी १०० प्रतिशत के ऊपर थी जो अब २० प्रतिशत के आसपास हो गई है| / 

  

इसी तरह से इस व्याधि से रिकवर होने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ी है | कुल मिलाकर एक बात स्पस्ट है की सरकार द्वारा समय पर लिया गया लॉक डाउन का फैसला देश को एक भयानक स्थिति में जाने से बचा लिया लगता है / लेकिन अब जब धीरे-धीरे लॉक -डाउन में ढील से परिस्थिया किस करवट बैठेगी यह देखना होगा / 
ऐसे भी लम्बे समय तक लॉक डाउन को झेल पाना किसी भी देश या उसके नागरिकों के लिए संभव नहीं है / प्रधानमंत्री ने स्पस्ट कर दिया है कि हमें कोरोना को लेकर ही चलना होगा | सतर्क रहकर आर्थिक गतिबिधियों को शुरू की जा रही है | आशा है जल्द से जल्द इस कोरोना की लड़ाई में फतह हासिल कर सकेंगें /
राजेश कुमार श्रीवास्तव
संतालडीह, पुरुलिआ  
B.Sc. , DMLT (IPGME&R , Kol)


शुक्रवार, 17 जून 2016

त्याग

अपनी कार से उतरकर मैं सीधे ऑफिस के अपने केबिन में प्रवेश किया / बैग को टेबल पर रखा और उस पर रखे कागजातों तथा फाइलों पर नज़र डाली / आज बहुत कम काम निपटाने थे / एक -एक कर मैं उन फाइलों और कागजातों को उलट-पुलट कर देखने लगा / अचानक मेरी नज़र एक बंद लिफाफे पर पड़ी / शायद कल की डाक से आई थी / यह लिफाफा कोई और नहीं, मेरे आफिस के पिउन की भेजी गई थी जिसकी मृत्यु पिछले सप्ताह नदी में डूब जाने से हो गई थी / मैंने उस बंद लिफ़ाफ़े पर लगे पोस्ट-ऑफिस के स्टाम्प पर नज़र डाली यह लिफाफा उसने अपने मृत्यु के दो दिन पहले पोस्ट किया था / ठीक जिस दिन से वह छुट्टी पर था / हाथों में लिफाफा लिए -लिए मुझे ऑफिस में उसके साथ बिताए पांच साल की यादें ताज़ा हो गई /
नाटे कद काठी का , गठीला बदन , रंग गेहुंआ, ऑफिस में हाफ पेंट और हाफ बाँहों वाला खाकी सर्ट पहने उसका उम्र का अनुमान लगाना मुश्किल था / हालाँकि जब पांच साल पहले मैं इस ऑफिस में ज्वाइन किया था तब वह लगभग चौवन वर्ष का होने वाला था / मुझे देखते ही वह पहले सलाम साब कहा था फिर मेरी हाथों से मेरा बैग लेकर मेरे केबिन में  टेबल पर रखते हुए कहा था -" साब जी इस टेबल पर बैठने वाले साब लोगों की मैंने पिछले पैतीस सालों से सेवा की है / अब आपको किसी चीज की जरुरत हो तो मुझसे कहिएगा /"
मैंने जब उससे उसका नाम जानना चाहा तो वह अपने दोनों हाथों को जोड़कर तथा सर को झुकाकर कहा " साब जी ऐसे तो हमार नाम रामसहाय सहानी है लेकिन ऑफिस में बाबू लोग हमके रामू काका कहत है / "
"तब तो मैं भी आप को रामू काका ही कहकर पुकारूंगा /"
"जैसी मर्जी आपकी साब /"
" घर में कौन -कौन है ? " मैंने उससे परिचय बढ़ाना चाहा /
" साब,  मेहरी थी / उ तो पिछले साल ही चल बसी / बड़ी बीमार रहती थी / दुई गो बेटी थी / मेहरी के ज़िंदा रहते ओहकनि के शादी- बिआह कई देहनी साब / सब अपना -अपना घर में रहत है / एगो बिटवा है साब / ओहकरा का आदमी ना बनावे पाइनि साब जी /"
" पढाई -लिखाई कहाँ तक किया है आपका बेटा ? " मैंने उससे पूछा /
" कहवाँ पढाई-लिखाई कइलख ससुरा / आवारा निकल गवा साब / चौथी तक केहुँग पढ़ा है / ओहकरे चिंता त हमके खाय जात ह / "
" अभी क्या करता है ? "
" कुछु नहीं करता है साब / दिन भर आवारागर्दी करत  है / रात को दारु पीकर आवत है / हमार मेहरी के कवनों मरे का उमर था / उ त ओहकरे चिंता में बीमार पड़ गई और मर गई / "
" कितना उमर है उसका "
" साब,  बाइस बरस का हो गवा है लेकिन बुद्धि एको पैसा का नहीं है / मेहरी के मर जाने के बाद लोगों ने कहा की शादी करा दो तो सुधर जाएगा और घर चलाने वाला भी मिल जाएगा तो मैंने उसकी शादी भी करवा दी लेकिन उसमे कवनो सुधार नहीं आया / उलटे वह अपनी मेहरिया को ही रोज मारने पीटने लगा / एक दिन वह भागकर अपने मायके चली गई फिर नाही आई / '
मुझे उसके घरेलु कहानी बहुत रोचक लग रही थी / लेकिन मेरा इस ऑफिस में पहला दिन था और मुझे अपना काम भी समझना था, बाकि के सहकर्मियों से परिचय करना था इसलिए मैंने बात आगे नहीं बढ़ाई /
फिर मैं समय मिलते ही उसके घर का समाचार लेता / उसके बात-चीत से मुझे महसूस हुआ की वह अपने बेटे के भविष्य के लिए बहुत चिंतित रहता था /
वह अपने बेटे की करतूत को अक्सर मुझसे साझा करता /
एक दिन उसने मुझसे बताया की वह अपने बहु के मायके गया था / उसने बहु को बहुत समझाया की तुम उसके साथ रहोगी तो धीरे-धीरे सुधार जाएगा / बहु आने को तैयार थी लेकिन उसके माता-पिता ने उसे साफ़ शब्दों में कह दिया की जब तक वह कोई काम नहीं करता और शराब पीना नहीं बंद करता तब तक वे अपने बेटी को ससुराल नहीं भेजेंगे /
एक दिन जब मैंने उसे देखा तो उसके चेहरे पर चोट के कुछ निशान दिखाई दिए / मैंने उससे पूछा -"क्या हुआ रामू काका, चोट कैसे लगी /"
उसने बड़े उदास मन से कहना शुरू किया -" क्या कहूँ साब जी / कल रात में शराब के नशे में हमार बिटवा ने हमको बहुत मारा /"
" क्यों मारा /" मुझे यह सुनकर बहुत गुस्सा आ रहा था /
" साब जी रुपया मांग रहा था / वेतन मिलते ही आधे से ज्यादा वेतन तो वही ले लेता है / बाकि के आधे में किसी तरह घर का ख़र्चा और उधारी सोध करता हूँ / अब महीना का अंत चल रहा है तो मैं कहाँ से रुपया दूँ साब जी / इसी बात पर मुझसे लड़ने लगा और मुझपर हाथ चला दिया / मैंने जब उसे रोकना चाहा तो मुझे बहुत मारा / "
" तुम उसके हाथ में पैसे क्यों देते हो?/"
" साब देता कहाँ हूँ जबरदस्ती छीन लेता है /"
"तुम उसके लिए कुछ काम की व्यवस्था क्यों नहीं कर देते कम से कम अपना और अपने पत्नी का तो  पेट पालता /"
"साहब कौन रखेगा उसको काम पे / कुछ रुपया लगाकर एक दुकान खोल दिया था वह भी नहीं चला पाया / सब बेचकर दारु और जुआ में उड़ा दिया / रिक्शा खरीद दिया था की उसे चलकर कुछ कमाएगा तो वो भी किसी से बेचकर जुआ में उड़ा दिया / मेहरी के सब गहने , घर के सारे बर्तन बेंच दिए है ससुरे ने /"
" तो तुम उसे घर से निकल क्यों नहीं देते ? अपने माथे पर पडेगा तो सब सीख जाएगा /"
" नाही साब कैसे निकाल दूँ / वह मेरा एकमात्र औलाद है / मैं मरुँगा तो उसी के हाथों मुझे मुक्ति मिलेगी साब जी / मेरे घर का चिराग है साब / जब तक मैं ज़िंदा हूँ तब तक उसके लिए कुछ न कुछ तो कर ही जाऊंगा आखिर जब मैंने उसकों जनम दिया है तो करम भी देना मेरा ही जिम्मेवारी है न साब /"
मुझे उसे अपने बेटे के प्रति आये इस अचानक प्रेम से गुस्सा भी आ रहा था और उसके इस सोच से आश्चर्य भी हो रहा था /उसे लगता था की वो अपने बेटे को कहीं सेट ना करके अपनी जिम्मेवारी नहीं निभा पा रहा है /
अक्सर वो इस बात का रोना रोता की वह अपने बेटे को लायक नहीं बना पा रहा है /
उसके बात-चित से लगा की उसके बेटे को बचपन के लाड -प्यार ने उसे बिगड़ दिया / दो बेटियों के बाद एक बेटा हुआ था / उसका देख-भाल में पति-पत्नी कोई कसर नहीं छोड़े थे / लेकिन बेटे ने उनके लाड -प्यार का जम कर मजा उठाया था / बहुत कम उमर में ही वह नशे का आदी बन गया था / अक्सर नशे में धुत होकर वह घर आता / अपनी माँ और बहनों से लड़ता / घर से गहने और कीमती वस्तुएं चुराकर बेच देता और जुआ खेल जाता / माँ उसके इस स्वभाव से बहुत दुखी रहती / बेटियों के शादी में अच्छा-खासा खर्च हुआ / काफी कर्ज ले लिए गए थे / उसे सोध किया जा रहा था / घर में अब बेचने लायक कुछ नहीं बचा था / अब वह माँ से हमेशा पैसा के लिए लड़ता / बात-बात पर मारने पर उतारू हो जाता / हाथा- पाई भी कर लेता / माँ चिंतित रहने लगी / फिर धीरे-धीरे बीमार रहने लगी और अचानक एक दिन चल बसी / रामू  काका के साथ काम करते हुए मुझे पांच साल हो गए थे / पंद्रह दिन पहले ही मुझे पद्दोनति मिला था / मेरी बदली का भी आदेश आ गया था / अगले महीने मुझे दूसरे जगह पर चले जाने था /
जब रामू काका को यह समाचार मिला तो वह मेरे पास आये और बोले -
" साब जी अब तो आप हमहन के छोड़के चले जाइएगा /"
" हाँ वो तो जाना पड़ेगा / लेकिन आप की बहुत याद आयेगी / आप को भूल पाना मुश्किल है / '
" साब जाते -जाते मेरी एक विनती सुन लेहल जात तो बहुत मेहरबानी होत /"
" क्या बात है बोलो "
" साब आप तो अब बड़े साब हो गए है / मेरे बेटे को कसहु सेट कर देते तो मैं निश्चिं हो जाता /'
मैं उनकी बातों को सुनकर मुस्कुराने लगा और बोला
" यह तो सरकारी ऑफिस है और यहाँ किसी को नौकरी देना किसी के बस की बात नहीं / यहाँ तो केवल कम्पीटिशन के माध्यम से ही नौकरी मिलती है /"
फिर वे हाथ जोड़कर कहने लगे " कोई उपाय कीजिये साब जी / हमार नौकरी औरो एक साल का है / उसके बाद उसका क्या होगा साब जी / कवनो  रास्ता निकलिए /"
मैंने हँसते हँसते मजाकिये अंदाज़ में उनसे कहा-" तो फिर आपको मरना होगा तभी आपके जगह पर आपके बेटे की नौकरी होगी /
इतना कह कर  मैं अपने काम में व्यस्त हो गया था /
अगले दिन रामू काका छुट्टी का आवेदन लेकर मेरे पास पहुंचे /
मैंने उन्हें दो दिनों की छुट्टी मंजूर की लेकिन पाँच दिनों के बाद भी जब वे ऑफिस नहीं आये तो उनके घर पर खबर भिजवाया गया /  पता चला की वे नदी में नहाने गए थे / उन्हें तैरना नहीं आता था वे उसी में डूब कर मर गए /
इस समाचार को सुन कर पूरा ऑफिस सन्न रह गया था / काम और व्यवहार से वे हमारे आफीस में सबके चहेते थे /
मैं उनकी इन यादों में इस तरह खो गया था की मुझे लिफाफे को खोलने का सुध नहीं रहा /
तुरंत मैंने लिफाफे को खोला / उसमे एक छोटे से कागज़ के टुकड़े में  रामू काका ने जो लिखा था वह पढ़कर मैं अपनी आंसू  नहीं रोक पाया /
उसमें लिखा था -साब जी मैं आपकी सलाह मान ले रहा हूँ / आप हमर बिटवा को मेरी जगह पर जरूर नौकरी दिलवा दीजिएगा / जब बाप का सब फर्ज निभाए है तो इस अंतिम फ़र्ज़ को निभाने से मैं पीछे काहे हटू साब / नमस्कार /
 

शुक्रवार, 18 मार्च 2016

बामपंथी

कभी चीन-रूस के लिए -
जीते थे और मरते थे /
अब पाकिस्तान के पक्ष में -
लड़ते और झगड़ते है /
देश को टुकड़े करने का -
जो दिवास्वप्न देखते है /
साथ उनके खड़े होकर -
भारत मुर्दाबाद कहते है /
कश्मीर, केरल , बंगाल को -
भारत से अलग करवाएंगे /
"अफज़ल" की खेती करके -
घर -घर उसे उगाएंगे /
भारत माँ के संतानों सुनो /
नींद से तुम जग जाओ /
कमर कस के वीरों तुम,
इनकों इनकी औकात बताओ /
भारतवर्ष में रहना है तो -
देश से प्रेम करना होगा /
पाकिस्तान से है प्रेम तो -
हिन्दुस्थान छोड़ना होगा /
------राजेश कुमार श्रीवास्तव

बुद्धिजीवी

अपने मातृभूमि को , माटी का टुकड़ा समझते है /
राष्ट्रप्रेम को जो संकीर्ण मानसिकता कहते है /
राम, कृष्ण को जिसने कोरी कल्पना मान लिया /
रावण बन्दना को ही वे अपना धर्म समझते है /
जिस देश में विजयादशमी को खुशिया मनाई जाती है /
"महिषाषुर शहीद दिवस" मनाकर ये शोक जताते है /
मुग़ल और अफगानों को इन्होने भारतीय मान लिया /
लेकिन आर्यों को अब भी,  ये विदेशी बतलाते है /
दूध की किल्लत ने, बच्चों को कुपोषित कर दिया /
सडकों पर गोमांस खाकर धर्मनिरपेक्ष कहाते है /
देश के सुनहरे इतिहास को इन्होने  विकृत किया /
अपनी समृद्ध संस्कृति को अब दूषित ये करते है /
राष्ट्रप्रेमियों से घृणा इनको राष्ट्रद्रोहियों को देते साथ /
हिन्दुस्थान में रहने का नहीं योग्यता रखते है /
               ------------- राजेश कुमार श्रीवास्तव

लाईक, कॉमेंट और शेयर ( कहानी )

सुबह के साढ़े छह बजते ही मेरे स्मार्ट फोन का अलार्म बजने लगा और मेरी नींद टूट गई /सूरज का मंद प्रकाश खिड़कियों से आकर घर को उजाले से भर चुका था / सबसे पहले मैंने अपने बेड के पास ही लगे नाईट लैंप के स्विच को ऑफ किया / फिर सिराहने रखे बोतल से आधा बोतल पानी गटकने के बाद बेड से निचे उतारा और बाथरूम की ओर बढ़ा /  सुबह साढ़े सात बजे मुझे ऑफिस के लिए निकलना पड़ता है  इसलिए मै साढ़े छह बजे का अलार्म सेट करके बेड पर ही रख देता हूँ / मुझे फ्रेश होने के लिए टॉयलेट में पंद्रह से बीस मिनट तक बैठे रहने की आदत सी बन गई है / मेरे व्यस्ततम जीवन में इस १५ -२० मिनट का बेकार नष्ट हो जाना तब तक अखरता था जब तक मेरे पास स्मार्ट फोन नहीं था / कइयों ने मुझे टॉयलेट में न्यूजपेपर पढ़ने की सलाह दी लेकिन मुझे पेपर लेकर टॉयलेट में बैठने में घिन महशुस होता था / लेकिन जब से स्मार्ट फोन लिया हूँ मेरे इस बेकार नष्ट हो रहे समय का सदुपयोग होने लगा है / मै टॉयलेट में अपने साथ मोबाइल फोन को भी ले जाता हूँ और इस पंद्रह बीस मिनटों में फेशबुक, व्हाट्सऐप , ट्विटर मेलबॉक्स सब चेक कर लेता हूँ / "न्यूज़हंट" पर मुख्य समाचारों को भी दृष्टिपात कर लेता हूँ /मोबाइल फोन हाथ में देखते ही श्रीमती जी की जो खीच-खीच सुनना पड़ता था उससे भी मुक्ति मिल गई है /  अब तो २० मिनट की जगह आधे घंटे भी कुमोट पर बैठा रहूँ तो भी नहीं अखरता / मेरे लिए तो मेरा स्मार्ट फोन अब समय बर्बाद करने का नहीं समय का सदुपयोग करने का साधन बन गया है /
आज भी जब मै टॉयलेट में प्रवेश किया तो मेरा मोबाइल फोन मेरे साथ ही था / कुमोट पर  बैठते ही रोजाना की तरह की तरह सबसे पहले फेसबुक खोला / १० नोटिफिकेशन थे / इसमें से दो मेरे काम के थे / मेरे पिछली पोस्ट पर एक लाइक और एक कॉमेंट था / कॉमेंट को मैंने लाइक किया और आगे बढ़ा / मित्रों के कुछ पोस्ट थे अधिकांस सुन्दर-सुन्दर तस्बीरों के साथ सुप्रभात , गुड मॉर्निंग जैसे सन्देश ही थे  / मै सबको लाइक करते हुए आगे बढ़ रहा था / कुछ सुन्दर महिलाओं और नजदीकी मित्रों को कॉमेंट में मै भी सुप्रभात और गुड मॉर्निंग लिख रहा था / स्क्रॉल करते करते अचानक मेरी नज़र एक पोस्ट पर पड़ी , लिखा था  "कृपया इस पोस्ट को  इग्नोर मत करना /" मेरी उत्सुकता बढ़ी मैंने कंटिन्यू किया / आगे लिखा था / "इस पोस्ट को लाइक करके कॉमेंट में जय माता दी लिखकर ज्यादा से ज्यादा लोगों में शेयर करें आज आपको कोई अच्छा न्यूज मिलेगा / इग्नोर करने वालों को अनहोनी का सामना करना पड़ सकता है /" निचे बैष्णव देवी का फोटो था / मैंने तुरंत स्क्रॉल करके उस फोटो को स्क्रीन से हटाया और आगे बढ़ गया / मैं धार्मिक प्रवृर्ति का हूँ लेकिन धर्म भीरु नहीं हूँ / मैंने ना तो उस पोस्ट को लाइक किया ना ही कॉमेंट में कुछ लिखा या इसे शेयर किया / फ्रेश होने के बाद ब्रश किया और  बाथरूम से बाहर निकला / निकलकर, फोन को चार्ज करने के लिए उसे चार्जर के साथ कनेक्ट किया / फिर ना जाने क्यों मुझे उस पोस्ट को फिर से देखने की इच्छा जागृत हुई / मैंने फेसबुक खोलकर उस पोस्ट को फिर से एकबार देखा / इसे २ घंटे पहले ही मेरे एक फेसबुक मित्र के द्वारा पोस्ट किया गया था / और अब तक इसे ४० लाइक और ३७ कॉमेंट मिल चुके थे / इसे २० लोगों ने शेयर भी कर दिया था / इतनी जल्दी इतने लाइक, कॉमेंट और शेयर तो मेरे किसी भी पोस्ट को नहीं मिले थे / मैंने माता वैष्णवी को मन ही मन प्रणाम किया और उस पोस्ट पर बिना कोई प्रतिक्रिया दिए फोन को चार्ज होने के लिए रख दिया / स्नान करने के पश्चात नित्य की भाँति घर के ही मंदिर में पूजा- अर्चना करने लगा / धूपकाठी जलाकर जब माता दुर्गा को दिखा रहा तो अचानक उस पोस्ट में लिखे शब्द मेरी आँखों के सामने नाचने लगे / " इस पोस्ट को लाइक करके कॉमेंट में जय माता दी लिखकर ज्यादा से ज्यादा लोगों में शेयर करें आज आपको कोई अच्छा न्यूज मिलेगा /" हालांकि मुझे कई दिनों से कुछ अच्छा न्यूज पाने का इंतज़ार था फिर भी मैंने इसे बकवास समझ कर कोई प्रतिक्रिया नहीं दिखाई / लेकिन जैसे ही मुझे बाद का लाइन याद पड़ा जिसमे लिखा गया था  " इग्नोर करने वालों को अनहोनी का सामना करना पड़ सकता है /"  ने मुझे परेशान कर दिया / अनहोनी की कल्पना ने मुझ जैसे मजबूत ह्रदय वालों को भी कमजोर बना दिया / जल्दी- जल्दी पूजा समाप्त करके ऑफिस जाने के लिए तैयार होने लगा लेकिन पोस्ट के अंतिम कुछ शब्द मुझे अब तक परेशान कर रहे थे / कभी सोचता यह पब्लिसिटी स्टंट है / मुझे झांसे में नहीं आना चाहिए / फिर अनहोनी की संभावना भी मुझे उस पोस्ट को लाइक, कॉमेंट और शेयर के लिए उकसाने लगती / बड़ी अजीबोगरीब स्थिति मेरे सामने उत्पन्न हो गई थी /
खाने के टेबल पर नाश्ता लगाकर श्रीमती जी मेरा इंतजार कर रही थी / नाश्ता के लिए टेबल पर बैठकर भी मै उसी उहा-पोह में पड़ा था की मुझे इसे अन्धविश्वास मानकर इग्नोर कर देना चाहिए या फिर पोस्ट में कही गई बात को सच मानकर विश्वास कर लेना चाहिए / कहते है की अपनो के साथ परेशानियों को बांटने पर परेशानिया काम होती है / और उस खाने के टेबल पर  मेरी सबसे करीबी साथी मेरी स्त्री मेरे साथ ही बैठी थी /  मैंने नाश्ता करते करते इस पोस्ट की घटना को श्रीमती जी को सुनाया / उसने कहा तो कर दो ना / कर देने में क्या जाता है /
मैंने कहा-" मुझे प्रतिक्रिया देने से कोई आपत्ति नहीं है / लेकिन इससे मेरी धर्म के प्रति कमजोरी प्रदर्शित होगी / धर्म के प्रति ऐसी ही कमजोरी का कुछ लोग फ़ायदा उठाकर ठगी करते है और धर्म बदनाम होता है /" अपने श्रीमती जी परेशानी शेयर करने के बाद में स्वयं को कुछ हल्का महसूस कर रहा था / इसलिए
मैंने पोस्ट पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं देने का दृढ निश्चय कर लिया /  मैंने अपने स्कूल के किताब में पढ़ा था की " दृढ संकल्प से दुबिधा की बढ़िया काट जाती है /" मेरी भी दुबिधा की बेड़ियाँ कट चुकी थी /
लेकिन औरते स्वभाव से ही धर्म के प्रति काफी भीरु होती है / श्रीमती जी भी जिद पर उतारू हो गई / कहने लगी " मेरी बात मानो जैसा लिखा है वैसा कर दो / नहीं करने से यदि कुछ अनहोनी हो गई तो बाद में पछताना पडेगा / ऐसे भी अपने दिन-काल कुछ अच्छे नहीं चल रहे / तुम्हे बात मान लेने से यदि कुछ अच्छा हो गया तो क्या खराबी है /"
मैंने उसे समझाना चाहा -" ऐसा कुछ नहीं होता / लोग अपनी पोस्ट को प्रचार दिलवाने के लिए ऐसा करते है /"
श्रीमती जी भी जिद पर अड़ गई और कहने लगी " यदि तुम नहीं करते तो दो मैं कर देती हूँ /" इतना कहते -कहते वह मेरे हाथ से फोन लेने के लिए अपना  हाथ बढाई/  अब जाकर मुझे झुकना ही पड़ा / मैंने पहले उस पोस्ट को शेयर किया फिर अपने शेयर किये पोस्ट को लाईक और कॉमेंट में लिख दिया -"कृपया ऐसे पोस्ट सेयर करके लोगों के धार्मिक भावनाओं का खिल्ली ना उड़ाया जाय /"

इज्जत ( लघु कथा )

कालबेल बजते ही श्रीमती जी दौड़े -दौड़े आई , दरवाजा खोला और मुस्कुराकर धन्यवाद कहते हुए मेरे हाथ से  थैले को ले लिया / फिर थैले से एक -एक कपडे निकालने लगी / कांजीवरम साड़ी, पेटीकोट, डिजायनर ब्लाउज के बाद जैसे ही उन्हें एक शर्ट और पेंट दिखाई दिया उनका खिला चेहरा अचानक से मुरझा गया  / उसने ऊँचे आवाज़ में पूछा " ये किसके लिए ?"
" मैंने अपने लिए लिए है / "
फिर क्या था सारे कपड़ों को उठाके जमीन पर पटक दी और शुरू हो गई -
" क्या जरुरत थी तुमको पेंट -शर्ट लेने की / दर्जन भर पड़े हुए है / मैं एक -एक पैसा बचा कर घर चलाऊ और तुम्हे उड़ाते देर नहीं लगती /"
मै अपराधी की तरह सर झुकाये सब सुन रहा था /
उनका रिकॉर्ड चालू था -" माना की तुम कमाते हो / लेकिन घर तो मुझे ही सम्हालना पड़ता है न / इस तरह की फिजूलखर्ची करते रहे तो एकदिन पुरे परिवार को सड़क पर आ जाना पडेगा / "
" लेकिन तुमने ही तो कहा था "- मै उसे उसकी कही बात को याद दिलाना चाहा /
" क्या कहा था ? क्या कहा था ? -उसने मुझसे जानना चाहा /
" तुमने कहा था कि मिश्रा जी के बेटी कि शादी में जाना है / बड़े लोग कि पार्टी है / बड़े-बड़े लोग आएंगे / तुमने अपनी सारी साड़िया एक न एक बार पहन लिया है / इसलिए कोई नया साड़ी पहनना होगा / नहीं तो इज्जत का सवाल है / लोग हसेंगे कि तुम एक ही साड़ी को एकाधिक पार्टियों में पहनती हो / "
" हाँ वो तो मैंने अपने साड़ी के लिए कहा था/"
" फिर दुकान में मुझे ख्याल आया कि मैं भी तो अपने सारे कपड़ों को अनगिनत बार पहन चुका हूँ / इसलिए मैंने भी अपने लिए नए कपडे ले लिए आखिर पार्टी तो मुझे भी अटेंड करना है /"
मेरे अकाट्य तर्क के सामने श्रीमती जी थोड़ी नरम पड़ती नज़र आई /
फर्श पर पड़े कपड़ों को सहेजते हुए बोली " खैर छोडो / मैंने और कुछ भी लाने को कहा था /"
" हाँ , लोरियल का फेस क्रीम, फेस पाउडर , और लोटस का लिप लाइनर और लिपिस्टिक तथा काजल सब मिल गया / उसी थैले में है /"
" पार्लर वाली को बोल दिए ना ?"
" हाँ उसे भी बोल दिया हूँ / गोल्ड फेसियल के लिए चार हज़ार लेगी / मैंने उसे ५०० रुपये देकर बुक कर दिया है /"
" धन्यवाद / लेकिन तुम्हे इतने महंगे शर्ट-पेंट नहीं लेने चाहिए थे / पैसे के दिक्क्त चल रहे है / भविष्य के विषय में भी सोचना चाहिए /"
" लेकिन क्या करू / तुम्हारे भैया को महंगे और ब्रांडेड कपडे ही पसंद है जो /"
" तो तुम कब से मेरे घरवालों की पसंद की कपडे पहनने लगे ?"
" ये मेरे लिए नहीं तुम्हारे भैया के लिए ही है / अगले सप्ताह उनका जन्मदिन है और तुम तो उन्हें बिना उपहार दिए मानोगी नहीं / बाजार गया था तो सोचा क्यों नहीं ये भी निपटाता चालू /"
" सचमुच तुम बहुत महान हो / नाहक मै तुम पर गुस्सा कर बैठी / मैं तो भूल ही गई थी / तुम्हे याद है  मेरे भैया का जन्मदिन / और कुछ तो उपहार देना ही पडेगा आखिर इज्जत का सवाल जो है / "
मैंने मन ही मन कहा भले ही मैं अपना सब दिन भूल जाऊ ससुराल वालों का प्रत्येक दिन याद रखना पड़ता है / तूफान से किसे डर नहीं लगता /    
     

बलात्कार जारी है -----(लघु कथा)

पीड़िता अपने स्वजनो के साथ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने और मेडिकल टेस्ट कराने के बाद जैसे ही घर पहुंची उसने देखा घर पर मीडिया वालों का जमावड़ा लगा था  / टैक्सी से उनके उतरते ही मीडिया के लोग अपने-अपने कैमरे और माइक लेकर पीड़िता के पास पहुँच गए / उसके घरवालों ने मीडिया वालों को रोकना चाहा लेकिन वो खुद मीडिया से बात करने को उत्सुक नज़र आ रही थी / आँखों के आसूँ अभी पूरी तरह से सूखे ना थे / लेकिन सुबह जब वह रिपोर्ट लिखाने थाने जा रही थी तब उसके चेहरे से जो हताशा, शोक दिख रहा था वो अब गायब था / उसमे गजब का आत्मविश्वास जग गया था /
मीडिया वाले -" मैडम, एक मिनट -एक मिनट / "
पीड़िता -" पूछिये क्या पूछना है ?"
रिपोर्टर ने अपने हाथों की माइक को आन करके कैमरे की तरफ मुखातिब होकर बोलने लगा /
" तो आइये मिलते है उस महिला से जिसे उसी के मुहल्ले के एक दबंग के हवस का शिकार बनना पड़ा / ये वही महिला है जिसे उनके पडोश के एक दबंग ने रास्ते से उठाकर अपनी चलती कार में अपने मित्र के साथ मिलकर हवस का शिकार बनाया / ये महिला रोती रही , गिड़गिड़ाती रही लेकिन उन्होंने इसे बेरहमी से अपनी हवस का शिकार बनाया /   फिर एक सुनसान जगह पर कार से उतारकर चले गए / चलिए जानते है उन्ही से कैसी हुई यह घटना /"
फिर रिपोर्टर ने अपने चेहरे को कैमरे से हटाकार माइक को पीड़िता के मुँह के पास ले गया / कैमरामैन ने अपने कैमरे को पीड़िता पर फोकस किया /
रिपोर्टर -" आप बताइये कैसे हुआ यह घटना /"
पीड़िता -" कौन सी घटना ?"
रिपोर्टर -" हमें खबर मिली है की आज सुबह जब आप सुबह की सैर से लौट रही थी तब कुछ लोगों ने आपको जबरन अपनी कार में उठा लिया और चलती कार में आपके साथ बलात्कार किये /"
पीड़िता -" मेरा बलात्कार हुआ नहीं,  वो अब भी जारी है /"
रिपोर्टर -" कौन है वे लोग जो अबतक आपके साथ बलात्कार किये जा रहे है ?"
पीड़िता का चेहरा एक बार फिर गुस्से से लाल हो गया / उसकी आवाज़ कांपने लगी और आँखे आंसुओं से भर आई / उसने कांपते आवाज़ में जबाब देना प्रारम्भ किया /" सबसे पहले तो उन जालिमों ने मेरे इज्जत को तार-तार किया जिन्होंने मुझे अपने कार में जबरन उठाया था /"
रिपोर्टर -" उसके बाद ?"
पीड़िता -" उसके बाद पुलिस वालों ने /"
रिपोर्टर आश्चर्य से -" क्या पुलिस वालों ने भी आपके साथ -----------/"
पीड़िता -" जब मै रिपोर्ट लिखाने के लिए थाने पहुँची तो मुझसे पूछे गए कुछ सवाल थे / आपको गाड़ी में बैठा कर रेप किये या सुलाकर ? कौन आपके साथ पहले रेप किया / आपने विरोध क्यों नहीं किया / आपके किन-किन अंगो को छुआ गया ? उन अंगो में कोई जखम है या नहीं ? दोनों ने एक साथ किये या बारी बारी से / और कुछ ऐसे भी सवाल पूछे गए जिसे कहने में मुझे ऐसा लग रहा है जैसे मुझे अब भी कोई बलात्कार कर रहा हो / इस तरह के अनर्गल सवाल क्या किसी बलात्कार से कम है ? मुझे पुलिस को अपने उन निजी अंगों को भी दिखने पड़े जिन्हे उन हरामजादों ने जख्मी किया था / "
रिपोर्टर -"उसके बाद ?"
"उसके बाद क्या ? फिर थानेदार ने हमें हॉस्पिटल में मेडिकल टेस्ट कराने के लिए भेजा और वहाँ भी डॉक्टरों और नर्सों ने  मेरे साथ बलात्कार किये / मेडिकल जाँच के नाम पर डॉक्टरों ने मेरे एक -एक अंगों के साथ छेड़छाड़ की  / मैं कार के जैसा वहाँ छटपटा भी नहीं पा रही थी / नर्स भी आपस में चटकारे लेकर मुझे ही चरित्रहीन ठहरा रही थी "
फिर अचानक वह जोर जोर से रोने लगी रिपोर्टर ने उसे सम्हालने की कोशिस की लेकिन वह ढंग से खड़ा भी नहीं हो पा रही थी / उसके परिवार वाले उसे लगभग घसीटते हुए घर की और ले जाने लगे वह चिल्ला चिल्ला कर बोले जा रही थी /
" हॉस्पिटल के बाद तुम जैसे पत्रकारों ने अपनी दुकान चलने के मेरे घावों को कुरेद कर मेरा फिर से बलात्कार कर रहे हो / और जो कसर बाकी रह जाएगी उसे न्यायलय में जज साहब पूरा कर देंगे / "
इतना कहते कहते वह घर के अंदर पहुँचा दी गई / घर के दरवाजे बंद कर दिए गए / लेकिन उस पीड़िता के लिए दुखों का दरवाजा अब भी खुला ही रहने वाला था / 

गुरुवार, 29 अक्टूबर 2015

रावण दहन

दो पैर , दो भुजाएँ /
चौड़ी छाती, मजबूत कंधे -
बिशालकाय शरीर बनाई /
उस पर दस शीश लगाई /
पुतला निस्तेज पड़ा था /
फिर उसे सहारा दिया -
खड़ा किया /
फिर भी पुतला चुप था /
हाथों में हथियार थमाएँ /
आँखों में नफ़रत का रंग भरा /
पुतले में कोई हलचल ना हुई /
फिर भी मन ना भरा /
हाथ , पैर , पेट, पीठ ,
एक-एक अंग में बारूद भरा /
पुतला डरा, सहमा /
बारूद के जहर से कराहा /
लेकिन कुछ ना किया ना कहा /
फिर उस बारूद में आग लगा दी गई /
पुतला धूं- धूं करके जलने लगा /
अपने को बचाने के लिए /
छटपटाने लगा /
जलते बारूद बिखरने लगे /
लोगों पर गिरने लगे /
लोग जलने लगे /
गिरने -पड़ने लगे /
भागने चिल्लाने लगे /
एक दूसरे को कुचलने लगे /
अगले दिन लोगों ने कहा /
रावण, सचमुच बड़ा शैतान था /
पुतले की आत्मा ने अट्टाहास किया /
रावण बड़ा शैतान था ?
बनाया इसको -
वो क्या इंसान था ?

ना मेरा राम बुरा है ना तेरा रहीम बुरा है /

ना हिन्दू बुरा है ना मुसलमान बुरा है /
कौन कहता है अपना हिन्दुस्थान बुरा है /
करे जो वतन से गद्दारी, धरम के नाम पर /
मै कहता हूँ उनका इमान बुरा है /
ना मेरा राम बुरा है ना तेरा रहीम बुरा है /
दोनों के दिमाग में बैठा शैतान बुरा है /
कराता है अधर्म लेकर नाम धर्म का /
इंसान के भेष में घूमता हैवान बुरा है /
ना तेरा कुरान बुरा है ना मेरा पुराण बुरा है /
किया गलत व्याख्या, जो, वो इंसान बुरा है /
जैसे छुआ नहीं कभी तूने पुराण हमारा /
बिना पढ़े हमने भी कह दी तेरा कुरान बुरा है /
ना मेरे मंदिर की आरती ना तेरा आज़ान बुरा है /
तू यहाँ ना आये मै वहाँ ना जाऊं यह फरमान बुरा है /
मै तेरा कलमा पढूं, तू भजन मेरा गाये /
इससे रोके जो धरम, उसका भगवान बुरा है /

प्रेम की परिभाषा

उसने
मेरे शब्दकोष के -
प्रेम की परिभाषा को -
बदल दिया /
सच कहुँ,
उसकी नई परिभाषा ने -
मुझ जैसे “पप्पू” को-
आधुनिक “रोमियो” -
बना दिया /
उसे अपनाना ,
गले से लगाना,
उसके जरुरतो और -
शौक पूर्ति के लिए -
खून पसीने बहाना /
सोते -जागते ,
उसी को याद करना /
चेहरा याद आते -
खुशियों से भर जाना /
उसके दुःख से दुखी /
उसके ख़ुशी से खुश /
अपनी पहचान खोकर ,
उसके रंगों में रंग जाना /
बकवास लगते थे उसे /
इसलिए उसने -
शब्दों को बदला /
पंक्तियों को छोटा किया /
और लिख दिया -
किसी को-
अपना बनाने के लिए -
“अपनो” को भूल जाना -
यही प्रेम है /
आधुनिक प्रेम है /

सीख

अक्सर जब घर में कमाने वाला एक और खाने वाले अत्यधिक हों तो जो हाल होता है वही हाल सुधीर का था/ उसके अलावा, परिवार में माता -पिता,एक बेरोजगार भाई, एक अविवाहित बहन और एक तलाकशुदा बहन अपने दो-दो बच्चों के साथ एक ही घर में रहते थे / सभी के खर्च का जिम्मा सुधीर ही उठाता था / पिताजी रिटायर्ड हो चुके थे और नाम मात्र का पेंशन पाते थे / छोटा भाई और बड़ी बहन ट्यूशन पढ़ाकर मामूली आय करते थे / माँ हमेशा बीमार रहती थी / माँ के इलाज और छोटी बहन के पढाई में अच्छा -खाशा खर्च होता था / सुधीर एक कंपनी में इंजीनियर था / उसकी आय अच्छी थी / लेकिन सारा आय परिवार में ही खर्च हो जाता था / सुधीर भी परिवार के ख़ुशी में ही अपनी ख़ुशी मानता था / अच्छे पोस्ट और अच्छे आय के वावजूद वह साधारण जीवन व्यतीत करता था/ उसे इसका कोई अफ़सोस नहीं रहता की अच्छे आय के वावजूद वह अपनी निजी इच्छाओं को पूर्ति करने में असमर्थ था/ लेकिन धीरे -धीरे सहकर्मियों के पहनावों -ओढ़े, खान-पान, जीवन -यापन को देख देखकर उसके सोच में परिवर्तन होने लगा / उसे लगने लगा की इतना अच्छा कमाने के वावजूद वह अपने लिए अलग से कुछ खर्च नहीं कर पाता / उसे भी आधुनिक और मौज-मस्ती की दुनिया लुभाने लगी / परिवार के साथ रहकर ऐसा सम्भव नहीं था / इसलिए उसने घर छोड़कर बाहर नौकरी के लिए जाने का निर्णय किया /
घर के लोग उसके निर्णय से खुश नहीं थे / लेकिन उसे उनलोगों की परवाह ना की / उसने घरवालों को समझाया कि बाहर जाना उसके कैरियर के लिए बहुत जरुरी है /
कुछ ही दिनों में उसे दूर मुंबई शहर में एक अच्छी कंपनी में काम करने का ऑफर मिला / वह मुंबई जाने के लिए स्टेशन पहुँचा / टिकट कटाकर समय सारणी बोर्ड पर ट्रेन का समय देख रहा था / अचानक उसे पीछे से अपने पैंट को खीचने जैसा महसुस हुआ / उसने मुड़कर देखा मैली कुचली, फटी सलवार कुर्ती पहने हाथ में कटोरे लिए एक किशोरी भीख मांग रही थी /
सुधीर को अपनी तरफ मुड़कर देखते ही वह बोल उठी -” बाबू पांच रूपये दो ना भूख लगी है भात खाऊँगी /”
सुधीर-” पांच रुपये में भात मिल जाएगा /”
किशोरी-” हाँ बाबू और कुछ लोगों से मांगकर भात खा लुंगी / पांच रुपये दो ना / भगवान तुम्हे भला करेगा /”
किशोरी की रोनी सूरत देखकर सुधीर को दया आ गई /
सुधीर-” यहाँ भात कितने का आता है ?”
किशोरी-” पचास रुपये का बाबू / ”
सुधीर-” कहाँ मिलेगा भात /”
किशोरी ने सामने एक होटल को दिखाकर कहा ” वहाँ /”
सुधीर ने घडी पर नज़र डाली अभी ट्रेन के आने में देर थी / उसने किशोरी से कहा ” चलो मैं तुम्हे भात खिलाता हूँ /” फिर वह उस होटल की ओर बढ़ने लगा /
किशोरी उसके रास्ते में खड़े होकर आगे बढ़ने से रोका और बोली ” काहे को इतना कष्ट करोगे बाबू / मुझे रुपये दे दो मैं खा लुंगी /”
सुधीर – ” तुम मेरे कष्ट की चिंता मत करो / चलो तुम्हे जो खाना है खाओ / जितने पैसे होंगे मैं दे दूंगा /”
किशोरी -” तो एक काम करो बाबू तुम मुझे पचास रुपये दे दो मैं खुद खा लुंगी /”
सुधीर -” पैसा तो मै तुम्हारे हाथ में नहीं दूंगा / तुमलोग पैसा लेकर गलत जगह खर्च कर देते हो / चलो जो खाना है खाओ मैं पैसा चुका दूंगा / और तुम्हे तो बहुत भूख भी लगा है ना/”
किशोरी ने अपने दोनों कानों को पकड़ते हुआ कहा -: कसम से मैं वैसी नहीं हूँ / तुम नहीं समझते बाबू / मैं अभी नहीं खा सकती /”
सुधीर-” क्यों नहीं खा सकती ?”
किशोरी-”घर वाले भूखे है ना /”
सुधीर ने उत्सुकता दिखाते हुए पूछा ” कौन-कौन हैं तुम्हारे घर में ?”
किशोरी-” बाबा बीमार है / खाट पर पड़े रहता है / माँ उसकी देखभाल में लगी रहती है / छोटा भाई है लेकिन उसे ठीक से भीख मांगने नहीं आता /”
सुधीर-” तो तुम खा लो / वे लोग भी बाद में खा लेंगे /”
किशोरी -” एक काम करोगे बाबू / तुम मुझे जितने के खाना खिलाना चाहते हो उतने का मुझे चावल, दाल और अंडे खरीद दो /”
सुधीर -” इससे क्या होगा?”
किशोरी -” हमलोग आज घर में पार्टी करेंगे / दाल भात के साथ आमलेट / बहुत अच्छा लगेगा / बहुत दिन हो गया ऐसा खाना नहीं मिला/”
सुधीर -” लेकिन पचास रुपये में जो सामान आएगा उससे तो दो लोगों का मुश्किल से भोजन हो पायेगा / और तुम्हारे घर में तो चार सदस्य है / ”
किशोरी -” उससे क्या होगा बाबूजी / थोड़ा -थोड़ा कम खाएंगे लेकिन सब मिलकर खाएंगे / अकेले भर पेट दावत उड़ाने से ज्यादा मजा एक साथ मिलकर खाने में आता है बाबूजी / भले ही थोड़ा कम क्यों ना हो /”
किशोरी की बात को सुनकर सुधीर को स्वयं से घृणा होने लगा / उसने अपना इरादा बदल दिया / पॉकेट से एक सौ रुपये का नोट निकालकर उस किशोरी के हाथों में रखते हुए बोला “मुझे सिख देने के एवज़ में मेरी ओर से यह गुरुदक्षिणा /”
फिर उसने टिकट लौटाए और ख़ुशी-ख़ुशी घर की ओर लौट पड़ा/

फेक-बुक

उस अधेड़ के बातों से तमतमाते हुए महिला ने कहा -” औरतो के साथ तमीज से पेश आना सीखिये /”
अधेड़ -” पहले आप औरतों के जैसा व्यवहार करना सीखिये /”
महिला ने और जोर से चिल्लाया -” क्या खराबी है मेरे व्यवहार में ? थोड़ा खिसक कर बैठने के लिए क्या कहा आप तो पूरा सर आसमान पर उठा लिए /”
अधेड़ ने कुछ नरम होते हुए कहा -” जब से आप बस में चढ़ी है तब से आप किसी ना किसी से लड़ ही रही है / पहले गेट पर खड़े यात्रियों से अंदर आने के लिए लड़ाई की / फिर कंडक्टर से खुदरा पैसे के लिए लड़ा / अब बैठने के लिए मेरे से लड़ रही है / अब आप ही बताइये मै किधर खिसकु ?”
महिला-” तो आप को मैं लडाकूँ महिला लग रही हूँ /”
अधेड़ (थोड़ा मुस्कुराते हुए ) ” महिला तो आप किसी एंगल से नहीं लग रही है लेकिन लड़ाकान जरूर लग रही है /”
अधेड़ की बातों ने महिला को जितना दुःख नहीं पहुचाया उसकी मुस्कराहट ने उससे ज्यादा उत्तेजित कर दिया / उसने हाथ नचाते हुए कहा-” चेहरा देखा है आपने अपना आइना में / एक नंबर के खडूस लगते हो / एक औरत खड़ी है और आप मर्द होकर मजे से पसरकर बैठे है / शर्म आनी चाहिए आपको / औरतों का सम्मान करना नहीं जानते / ”
अधेड़ भी ताव में आ गया ” औरतों का सम्मान करना हमें अच्छी तरह आता है / लेकिन जो औरत जींस पेंट और टॉप पहनकर मर्द की बराबरी करना चाहती है उनके लिए कोई सिम्पैथी नहीं है हमारे दिल में /”
” हम औरते क्या पहने क्या नहीं पहने ये भी आप मर्द तय करेंगे /”
” नहीं / आप स्वतंत्र है, आप जो इच्छा पहने जहां मन करे जाएँ और जितनी रात तक इच्छा करे बाहर रहे, कोई मना नहीं करेगा / लेकिन इतना ही है तो मर्दों से सिम्पैथी की आशा नहीं रखे /”
” अपनी सड़ी महिला विरोधी मानसिकता अपने पास रखिये / नहीं बैठना मुझे / और पसरकर बैठ जाइये / अभद्र, अशिक्षित, गवाँरु कही के / जैसा कुरूप चेहरा ठीक उसी तरह की मानसिकता /” महिला ने ताना कसा /
अधेड़ व्यति (गुस्से से लाल होकर)- ” ओय मैडम / ज़रा जबान संभल कर बोलिए / टॉप और जींस चढ़ा लेने से कोई शिक्षित नहीं हो जाता / आवाज़ तो कौवे जैसी है /जबान लड़ाना और ऐसा व्यवहार —कोई अपने पास बैठाना तो दूर देखना भी ना चाहे/ चेहरे से औरत और पहनावे से मर्द, दोनों के मिश्रण से हिजड़ा लग रही हो /”
हिजड़ा शब्द सुनकर महिला का खून खौल गया / उसने उंगली दिखाते हुए कहा – ” मेरे धैर्य की परीक्षा ना लो / महिलाओं के साथ बदतमीजी कर रहे हो /अभी पुलिस में कम्प्लेन की तो जेल की हवा खाने लगोगे /”
अधेड़ ने भी निर्भीकता से जबाब दिया -” कम्प्लेन कर के देख लो / मेरा नाम रोहित लाल है और राजपुर का रहने वाला हूँ / वहां स्कूल में शिक्षक हूँ / जाओ जहाँ जाना है जाओ /”
अधेड़ का परिचय सुनते ही महिला का गुस्सा एकाएक गायब हो गया / उसने आश्चर्य होकर पूछा / ” वो — आप राजपुर के समाजशास्त्र के सर है ? मुझे पहचाना / मै मृदुला / आपकी फेसबुक फ्रेंड /”
अधेड़ ने आश्चर्य से महिला की ओर देखकर कहा -” आप मृदुला अरोरा जी है / लेकिन आप के प्रोफाइल पिक्चर तो आपसे मेल नहीं खाता /”
” मैंने अपने प्रोफाइल में एक दक्षिण भारतीय सिनेमा के नायिका का फोटो लगाया है / आप भी तो अपने प्रोफाइल पिक्चर में गोर चिठ्ठे जवान लगते है / ” महिला ने शिकायत के लहज़े में कहा /
” वो मेरे कॉलेज के समय का पिक्चर है / एडिट करके लगाया है /” अधेड़ शरमा रहा था /
महिला-” फेसबुक में तो आप मुझे और मेरे विचारों को बहुत लाइक करते है / आपने अपने कॉमेंट में मुझे सादगी की मूर्ती, नवीन विचारों वाली, आधुनिक , विदुषी और ना जाने कितने सुन्दर-सुन्दर विशेषणों से अलंकृत किया करते है / मेरे पोस्ट आपको प्रगतिवादी लगते है / मेरे द्वारा पोस्ट की गई महिलाओं के तस्वीरों को तो आप खूब लाइक करते है / जींस पेंट वाली लड़कियों के तस्वीर वाले पोस्ट पर आप कॉमेंट में खूब शायरियां लिखते है /”
अधेड़-” आप भी तो मुझे फेसबुक पर महिलावादी का तगमा पहनाया है / मेरे महिलाओं पर किये गए पोस्ट आपको बहुत पसंद आते है / मेरे प्रोफाइल पिक्चर पर तो आपने एक रोमांटिक ग़ज़ल ही कॉमेंट में पोस्ट किया था / और आज मै खडूस लगता हूँ?”
महिला (शरमाते हुए)- ” माफ़ कीजिये मैंने आपको गलत समझा / मैं बहुत शर्मिन्दा हूँ /”
अधेड़-” गलत नहीं , सही समझा / फेसबुक पर मेरे विचार “फेक” होते है / वह सिर्फ टाइम पास या मनोरंजन के लिए पोस्ट किये जाते है / मैं परम्परावादी हूँ और महिलाओं के स्वतन्त्रता का स्वच्छंदता में दुरूपयोग का विरोधी हूँ /”
महिला-” मैं तो केवल लाइक और कमेंट के लिए कुछ भी पोस्ट कर देती हूँ / वे ना तो मेरे विचार होते है ना ही मेरे सोच / सुन्दर-सुन्दर लड़कियों के तस्वीर लगाकर किसी का लिखा हुआ शेर पोस्ट कर देती हूँ और लग जाती है लाइक और कमेंट की झड़ी / ”
बस की गति धीमी हुई तो अधेड़ ने अपने सीट से उठते हुए महिला से कहा ” मेरा स्टॉपेज आ गया / बाय / आप बैठ सकती है /”
फिर उसने महिला से अनुरोध किया -” मुझे ब्लॉक मत कर दीजियेगा / मनोरंजन और टाइमपास जारी रहना चाहिए / “

.....और भगवान अपने सिंघासन पर विराजमान हो गए

कमलपुर नाम का एक गाँव था /गाँव के लोग बहुत ईमानदार और मेहनती थे लेकिन इस गाँव में विकासः का कही कोई नामोनिशान नहीं था / गाँव के लोग खेतो में कड़ी मेहनत करते परन्तु कभी बाढ़ तो कभी सुखा उनके मेहनत पर पानी फेर देते / कड़ी मेहनत के वावजूद गाँव के लोग दो वक्त का भोजन अपने परिवार के लिए ठीक से नहीं जुटा पाते थे / उनके बच्चों को दूध-फल तो दूर, भरपेट अनाज भी नहीं मिलता था / प्रायः सभी बच्चे कुपोषण के शिकार थे / एकदिन गाँव के पंचायत में इसका कारण ढूढ़ा गया / और इसके निदान के लिए गाँव में एक भव्य मंदिर के निर्माण का फैसला किया गया / सब गांववाले अपने खर्च में कटौती करके मंदिर निर्माण के लिए धन एकत्रित करने लगे / इसके लिए उपवास भी रहना पड़ता था/ अगल-बगल के गावों में जाकर चंदे इकठ्ठा किया गया / जैसे भी हो कुछ महीनो में मंदिर बन कर तैयार हो गया / शिवरात्रि के शुभ मुहूर्त पर मंदिर का उद्घाटन करवाने का व्यवस्था किया गया / जोर-शोर से तैयारियां शुरू हुई / १०१ लीटर दूध से भगवान को स्नान कराना था / लोगो ने अपने बच्चों और बछड़ों को दूध ना पिलाकर भगवान को स्नान कराने के लिए दूध एकत्रित किया / कुछ दूध बाहर से दान में भी एकत्रित किया गया / भगवान को भोग लगाने के लिए ५६ तरह के व्यंजन तैयार किये गए / तरह-तरह के फलों को प्रसाद के रूप में चढाने के लिए मंगवाया गया / यज्ञ में आहुति देने के लिए १५१ लीटर घी का प्रबंध किया गया था / मंदिर में स्थापित करने के लिए देव-देवियों की मूर्तियों मँगा ली गई थी / काशी से एक विद्वान ब्राह्मण मूर्तियों में प्राण-प्रतिष्ठा के लिए बुलाये गए थे / मूर्तियों के लिए सिंघासन सज-धज कर तैयार था / गाँव वालों ने इस कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ा था / कई महीनो से बच्चों से लेकर जवान और बूढ़ों सभी ने अपने पेट काट कर इसके लिए धन एकत्रित किया था /
सुबह से ही भीड़ जमा होने लगी थी / कार्यक्रम शुरू होने के पहले ही पूरा गाँव उमड़कर कार्यक्रमस्थल पर आ गया था / भगवांन के जय के नारों से आकास गूंज रहा था / छोटो-छोटे बच्चे वहा रखे गए दूध, पकवान और फलों को देखकर ललच रहे थे / १०१ लीटर दूध एकत्रित करने के चक्कर में उनको कई दिनों से दूध नहीं मिल पाया था / इतने तरह के व्यंजन गांववाले खाना तो दूर आजतक देखे भी नहीं थे / सबके मुंह में व्यंजनों के सुगंध से पानी आ रहा था / कुछ बच्चे इन्हे देखकर पाने के लिए मचलकर रोने लगे थे / लेकिन भगवान के जयकारे में इनकी रुलाई दब जा रही थी / शुभ मुहूर्त पर कार्यक्रम शुरू हुआ हुआ / मूर्तियों को उनके जगह पर ले जाने के लिए उठाया जाने लगा / लेकिन आश्चर्य कोई भी मूर्ति अपने जगह से हिलने का नाम नहीं ले रही थी / पुरोहित से लेकर यजमान और गांववालों के लाख प्रयास के वावजूद मामूली वजन की मुर्तिया टस से मस नहीं हो रही थी / धीरे-धीरे मुहूर्त शेष हो गया लेकिन ना मुर्तिया अपने जगह से हिली ना उन्हें उनके जगह पर स्थापित किया जा सका ना दुग्धाभिषेक हुआ ना प्राणप्रतिष्ठा / ५६ तरह के व्यंजन और फल भोग लगाने के लिए धरे के धरे रह गए / पंडित जी ने कहा जरूर कोई भूल -त्रुटि हुई है इसलिए भगवान नाराज हो गए है और वह उठ कर जाने लगे / चारो ओर निराशा और आशंकाए फ़ैल गई / लोग जड़ होकर खड़े थे / बच्चे अब भी दूध और फलों को देखकर ललच रहे थे / कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया / दूध और फलों को बच्चों में बाँट दिया गया / ५६ तरह के व्यंजन गांववालों को खिला दिया गया / आहुति देने के लिए मंगाए गए घी को बीमार और बच्चो में बाँट दिया गया / सभी लोग धीरे-धीरे अपने -अपने घर चले गए / तरह-तरह के व्यंजन खाने के वावजूद निराशा और आशंकाओं से सभी दुखी नजर आ रहे थे / बच्चे बड़े खुश नजर आ रहे थे / रात हुई / सभी लोग बिछावन पर सोने के लिए चले गए / लेकिन आँखों में नींद ना थी / अचानक निर्माणाधीन मंदिर से घंटों और घड़ियाल के आवाज सुनकर सभी चाौक गए / भागे -भागे सभी मंदिर के पास आये / वहाँ का नजारा देखकर सभी दंग रह गए / प्रदीप स्वयं जल रहे थे / घंटे यु बज रहे थे मानो कोई उन्हें जोर-जोर से बजा रहा हो / फूलों और चन्दन के सुगंध से पूरा मंदिर प्रांगढ़ गमक रहा था / भगवान की मुर्तिया स्वयं अपने सिंघासन पर विराजमान हो गई थी / लोग ख़ुशी से जय-जयकार करने लगे / भगवान की मुर्तिया उतनी ही खुश नजर आ रही थी जितने खुश दूध, फल, घी और स्वादिष्ट व्यंजन प्राप्त कर बच्चे और बुजुर्ग /
शिक्षा: जरूरतमंद की सेवा में ही भगवान की सेवा है / जीवों को कष्ट देकर भगवान को खुश नहीं किया जा सकता /

धर्म बड़ा या देश

एक राजा था / उसके नेतृत्व में राज्य सुरक्षित, खुशहाल और धन-धान्य से परिपूर्ण था / पडोशी राज्यों के राजा इस राज्य की खुशहाली देखकर ईर्ष्या करते थे / वे हमेशा इस ताक में रहते कि कोई मौक़ा मिले और इस राज्य पर चढ़ाई की जाय / लेकिन वे साहस नहीं कर पाते / राजा स्वयं सैनिक का भेष धारण कर सीमाओं की सुरक्षा का जायजा लिया करते थे / राजा को अपनों के बीच पाकर सैनिक भी उत्साहित होकर पुरे मुस्तैदी से सीमा की रखवाली करते / प्रजा भी खुद को सुरक्षित समझकर मेहनत और लगन से अपना काम करते / राज्य दिन पर दिन उन्नति के शिखर पर चढ़ते जा रहा था /
एक दिन कही से एक सन्यासी पधारे / उन्होंने राजा से राजमहल में धार्मिक प्रवचन करने की अनुमति मांगी / राजा ने अनुमति दे दी / एक सप्ताह तक राजमहल में प्रवचन और पूजा-पाठ का कार्यक्रम चलता रहा / राजा अपने पुरे परिवार और मंत्रिमंडल के साथ पुरे मनोयोग से इस कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिए / सन्यासी के प्रवचनों का राजा पर इतना गहरा प्रभाव पड़ा की वे पुरे धार्मिक प्रवृति के हो गए / राज काज के कामों से अधिक वे पूजा-पाठ, प्रवचन, यज्ञ को प्राथमिकता देने लगे / मंत्री ने उन्हें समझाने की कोशिश की कि इस तरह से धार्मिक क्रिया कलापों में ज्यादा समय देने पर राज-काज प्रभावित होगा/ लेकिन राजा ने उनकी एक ना सुनी / राजा ने मंत्री को सन्यासी का एक मन्त्र सुनाया जिसमे कहा गया था की “धर्मों रक्षित रक्षतः” अर्थात जो धर्म की रक्षा करता है धर्म उसकी रक्षा करता है / अब राजा सीमाओं के जायजा लेने की बजाय धार्मिक क्रिया कलापों में ज्यादा वक्त गुजरने लगे / नवरात्र का समय था वे खुद नौ दिनों तक उपवास रहने का निश्चय किये और सभी राज्याश्रित कर्मचारियिों को भी उपवास रहने का आदेश जारी कर दिए / उनके आदेश का पालन हुआ और नौरात्र में सभी मंत्री, कर्मचारी, सिपाही, सैनिक नौरात्र का व्रत उपवास रहकर करने लगे / अभी चार -पांच दिन ही बीते थे की सभी की हालत उपवास रहने के कारण ख़राब होने लगी / सभी सैनिक कमजोर हो गए / राजा भी कमजोरी के चलते राजमहल के बाहर निकालना बंद कर दिए / मंत्री भी अपना काम नहीं कर पा रहे थे / सैनिक सीमाओं की निगरानी की जगह दुर्गा जागरण में लगे रहे / मौक़ा का फायदा उठाकर पडोशी राज्य के राजा ने आक्रमण कर दिया और राजा सहित सभी मंत्रिओं को बंदी बना लिया / राजा और उनके मंत्रिओं पर धर्म – परिवर्तन का दबाव डाला गया / राजा ने राज्य में खून खराबे के डर से धर्म परिवर्तन स्वीकार कर अपनी गद्दी पडोशी राजा के हाथों में सौप दी / इस तरह से वे अपनी धर्म और सत्ता दोनों से हाथ धो बैठे /

शिक्षा : जिस देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं वहाँ धर्म क्या कुछ भी सुरक्षित नहीं रह सकता /

सोमवार, 9 मार्च 2015

अन्तिम संस्कार ( एक कहानी )

पश्चिम बंगाल का एक छोटा सा शहर / शाम के सात बजने वाले है / अभिजीत अपने ऑफिस से घर लौट आया है / दरवाजे पर खड़े होकर घंटी बजाता है / उसकी पत्नी, पौलमी के दरवाजा खोलते ही वह अंदर प्रवेश कर जाता है / पौलमी दरवाजा बंद करते-करते बोल उठती है /
"लगता है तुम्हारा बुढ्ढा बाप इस बार का ठंढ नहीं सह पायेगा / "
" क्यों, क्या हुआ ? तबियत ज्यादा बिगड़ गई है क्या ?" अभिजीत ने पत्नी से जानना चाहा /
पत्नी-" आज सुबह से केवल खाँस रहा है / रामु (नौकर) से नाश्ता भिजवाया था / वो भी अभी तक नहीं खाया है / ना कुछ खा रहा है ना पी रहा है तो कब तक टिकेगा/"
- " तुमने जाकर देखा /" अभिजीत थोड़ा चिंतित नजर आने लगा /
पत्नी घबड़ाते हुए - " ना बाबा ना / मैं नहीं जानेवाली उसके पास / कही उसका संक्रमण मुझे ना लग जाये / और तुम भी ना जाना / रात में फिर से रामु से खाना भिजवा दूंगी / खाए तो भला ना खाए तो भी भला / बहुत दिन जी लिया बुढ्ढा / कही जाते -जाते अपनी बीमारी हमें ना दे जाय / "
अभिजीत को पत्नी के इच्छा के विरुद्ध कोई भी काम करने का साहस नहीं था / इसलिए  अपने बूढ़े बाप का खबर लेने का तिब्र इच्छा होने के बावजूद वह ऐसा नहीं कर पाया / वह चिंतित मन से सोफे पर बैठ गया / पौलमी भी उसके बगल में बैठ कर टीवी देखने लगी / वह चैनल बदल रही थी और अभिजीत बुझे मन से चुप-चाप बैठा रहा /
तीन व्यक्तियों का यह एक छोटा परिवार था/  पिताजी एक सरकारी कर्मचारी थे / उनको रिटायर हुए सात वर्ष बीत गए थे / अवकास ग्रहण के अगले ही वर्ष पत्नी भी स्वर्ग सिधार गई / एक ही लड़का है / उसके लालन-पालन से लेकर शिक्षा-दीक्षा का उन्होंने विशेष ध्यान रखा / आज वह एक बड़ी कंपनी में मैनेजर है / अवकाश ग्रहण के समय जो पैसा मिला उससे अपने छोटे से मकान को भव्य बनाया / बाहर एक गैरेज भी बनवा डाला ताकि भविष्य में कभी गाड़ी खरीदी जाय तो रखने में असुबिधा ना हो / लेकिन आज यही गाड़ी रखने की  जगह उनकी आशियाना बन गई है / बेटे और बहु ने गाडी की जगह उन्ही को उसमे रहने का प्रबंध कर डाला है / बुढ़ापा ने कमजोरी को और कमजोरी ने शरीर को बिमारियों का घर बना डाला / आज वो रात-दिन उसी गैरेज में गुजारते है / बहु समय -समय पर नाश्ता खाना भिजवा देती है / दवाइयों की भी व्यवस्था हो ही जाती है / बदले में उनको अपने पेंशन का एक-एक रुपया बहु के हाथों में सौप देना पड़ता है /
टीवी देखते - देखते अचानक अभिजीत ने पौलमी से  टीवी का साउंड बंद करने को कहा /
" क्यों क्या हुआ ? क्या सोचने लगे /" पौलमी ने पूछा /
" सोच रहा हूँ एक बार पिताजी को देख आऊँ / जाने क्यों मन घबड़ा रहा है /" वह सोफे से उठ खड़ा हुआ /
" ठीक है कल सुबह देख लेना /" पौलमी ने उसका हाथ पकड़कर फिर सोफे पर बैठा लिया /
" क्यों अभी क्यों नहीं ?" वह घबड़ाया हुआ लग रहा था /
पौलमी-" अरे कही मर-मुरा गया होगा तो ना रात में खाना-पीना हो पायेगा ना ही सोना/ सब छोड़कर शुरू कर देना पडेगा अन्तिम संस्कार की तैयारी /"
" हाँ / अब समय देखकर तो किसी की मौत आती नहीं / रात हो या दिन , गर्मी हो या ठंढ , जो हमारे संस्कार है वो तो करने ही होंगे /"
" जब सारी दुनिया तेजी से आधुनिक हो रही है तो ये संस्कार क्यों पुराने ही निभाने होते है मुझे समझ नहीं आता / अब कोई मर जाय तो अपना सारा काम-धाम छोड़कर पंडित बुलाओ, कफ़न खरीदो , धुप - बत्ती जलाओ, शमसान पहुंचाओं, मुखाग्नि दो, जलाओं, नहाओ, दस-बारह दिनों तक पड़े रहो श्राद्ध करो, ये क्या मुसीबत है / खुद तो मरकर स्वर्ग में आराम फरमाओं और दूसरों को परेशान करो / "
" पूर्बजो की बनाई इस प्रथा को बदला तो नही जा सकता /"
" ऐसा भी तो नहीं हो सकता की म्युनिसिपल वालों को खबर करो / कुछ पैसे दो और वही उठाकर ले जाय/ जो करना हो करे /"
" म्युनिसिपल वाले पशुओं के मृत शरीर को ले जाते है मनुष्य को नहीं/"
" हाँ पता है मुझे / लेकिन कोई तो संस्था होगी जो पैसे लेकर हमारे इस सड़े संस्कार की खाना पूर्ति कर दे /"
" हाँ मैंने इंटरनेट पर ऐसी कुछ सत्कार समितियों का प्रचार देखा है जो पैसे के बदले ऐसे काम कर दिया करती है /"
" तो खोजकर रखो ना ऐसे संस्थाओं का अता-पता, ताकि हमें परेशान होने की जरुरत नहीं पड़े /"
फिर दोनों इंटरनेट पर ऐसे सत्कार संस्थाओं के संपर्क खोजने में व्यस्त हो गए / अभी आधे घंटे भी नहीं हुए होंगे की बाहर से "आग-आग" की आवाज सुनकर दोनों घर से बाहर निकले / बाहर उनका गैरेज चारों और से धूं-धु करके जल रहा था/ जबतक दमकल वाले आते और आग बुझाते, पूरा गैरेज जलकर राख में तब्दील हो चुका था / आग की ऊँची - ऊँची उठ रही लपटों ने उस बूढ़े के साथ-साथ उसमे पल रहे संक्रमण के कीटाणु को भी राख में तब्दील कर दिया था /
गैरेज से दूर घर के दरवाजे पर एक कागज़ का टुकड़ा पड़ा था जिसपर लिखा था / मेरी अन्तिम संस्कार की चिंता तुमलोगो को करने की जरुरत नहीं / मैंने अपने माता-पिता और पत्नी के अन्तिम-संस्कार किये है / मुझे अपना अन्तिम संस्कार करना भी आता है /

बुधवार, 14 जनवरी 2015

अवकाश ग्रहण

सरकारी कर्मचारी

अवकाश ग्रहण के महीनो पहले -
सेवा निवृत हो जाता है /
बची -खुची छुट्टियों का-
जमकर लुफ्त उठाता है /
जिम्मेवारियों के साथ -साथ -
अपूर्ण फाइलों को-
कनिष्ठों की तरफ सरकाता है /
भविष्यनिधि, पेंसन, ग्रेच्युटी -
की सारी औपचारिकताएं -
रिटायर्ड होने के पहले ही -
जब पूरी कर पाता है /
तब वह चैन की वंशी बजाता है /

सैनिक

अवकाश ग्रहण का समय नजदीक आते ही-
शोक में डूब जाता है /
मातृ भूमि के सेवा से -
निवृत होने को याद कर -
ना सोता है ना जाग पाता है /
बचे -खुचे समय में-
अपने वतन की खातिर -
ज्यादा से ज्यादा योगदान हेतु-
वह मौत से भी नहीं घबड़ाता है /
फिर भी अवकाश ग्रहण के दिन-
वरिष्ठों के सामने-
सेवा अवधी विस्तार के लिए /
रोता है , गिड़गिड़ाता है /
मौक़ा मिलते ही -
फिर नई उत्साह से -
देश सेवा में लग जाता है /

नेता

पता नहीं अवकाश ग्रहण का -
समय क्या कहलाता है ?
आँखों से ना दीखता है /
ना कानों से सुन पाता है
पद पाने के लिए -
केवल दौड़ता चला जाता है /
वरिष्ठ हो तो कनिष्ठों को-
कनिष्ठ हो तो वरिष्ठों को-
लंगड़ी मार गिराता है /
अस्सी, नब्बे सौ बरस तक भी -
पद के लिए लार टपकाता है /
हाथ, पैर, जबान जब -
सब जबाब दे जाता है /
तब भी नेता -
अवकाश ग्रहण से कतराता है /

मंगलवार, 30 दिसंबर 2014




ना सूरज बदलता है /
ना चाँद बदल पाता है /
धरती का एक -एक कोना -
पहले सा ही रह जाता है /
सिंह दहाड़ता है/
बकरी मिमियाती है /
हर साँझ के बाद -
आदमी रात को ही पाता है /
दिसंबर का आखिरी दिन -
जैस हि गुजर जाता है /
नए साल की नई सुबह-
सिर्फ कैलेण्डर का पन्ना बदल जाता है /
लेकिन-
मानव चाहे तो -
क्या नहीं कर पायेगा /
ठान ले करने को कुछ तो-
आसमाँ को भी झुकाएगा /
चलो इस नए साल में -
कुछ नया करने की जिद कर डाले /
मरकर स्वर्ग पाने की -
चाहत बदल डाले -
नई सोच, नई ऊर्जा, दृढ विश्वास -
स्वर्ग को हीं धरती पर -
उतरने को मजबूर कर डाले /



अंग्रेजी नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाये /

गुरुवार, 11 दिसंबर 2014

इनकार (लघु कथा)

इनकार (लघु कथा)

“सुरेश जी आप तो कल अपनी बेटी के लिए लड़का देखने गए थे ना ?”
“हाँ , गया था /”
“कैसा है लड़का ?”
“लड़का गोरा-चिट्टा, ६ फुट लम्बा, उभरा मस्तिस्क , मजबूत शरीर, किसी राजकुमार से कम नहीं लगता / मेरी बेटी की तुलना में तो बीस पड़ता है /”
“करता क्या है ?”
“केंद्रीय ऊर्जा आयोग में अधिकारी के पद पर है /”
“तब तो वेतन भी अच्छा -खाशा होगा / उपरवार भी कमा लेता होगा /”
“उपरवार का तो नहीं पता लेकिन वेतन अच्छा – खासा है /”
“परिवार कैसा है ?”
“घर में माँ -बाप और बेटा सिर्फ तीन लोग ही है / बाप राज्य सरकार में कर्मचारी थे / अब रिटायर्ड हो गए है / अच्छा -खासा पेंसन पाते है / माँ घर में ही रहती है / अपना एक बड़ा सा मकान भी है / निचे के कमरों को उनलोगों ने किराये पर दे रखा है /”
” मांग कितना का है /”
” कोई खास नहीं /’
“तब तो बड़ा अच्छा रिश्ता पाया है आपने / जल्द से सगाई कर दीजिये / शादी बाद में होती रहेगी /”
“मैं भी तो यही चाहता हूँ / लेकिन——”
“लेकिन क्या ?”
“मेरी बेटी ने ऐसे परिवार में शादी से इंकार कर दिया है /”
वो भला क्यों?
अकेला लड़का है वो भी अपने माँ -बाप के साथ रहता है / मेरी बेटी को भी अपने सास-ससुर के साथ रहना होगा / उनकी गुलामी करनी होगी / उनके पुराने संस्कार को मानने होंगे / और तुम तो जानते हो की मेरी बेटी किसी के अधीन नहीं रह सकती / संस्कार के नाम पर उसके पंखों को उड़ने से नहीं रोका जा सकता / इसलिए इंकार कर दिया है /

गुरुवार, 6 नवंबर 2014

हिस्सेदारी (एक लघुकथा )


मुकेश ने अपने तबादले का पत्र साहब के सामने रखा और दोनों हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाने लगा/

“साहब , मुझे इस शहर से दूर तबादले का आदेश मिला है / ”

” हाँ, तो क्या हुआ ? तबादला तो होना ही था /” साहब ने उसके चेहरे को देखा /
” लेकिन इस तबादले से तो मै तबाह हो जाऊंगा /”
” कैसे”
“साहब / मेरी पत्नी इसी शहर में एक विद्यालय में शिक्षिका है / मेरा बच्चा यहीं पढ़ता है / हमलोग अपने पुस्तैनी मकान में साथ-साथ रहते है / यदि मेरा तबादला दूसरे शहर में हो जाता है तो वे लोग अकेले पड़ जायेंगे / यदि मैं उन्हें साथ रखना चाहू तो मेरी पत्नी को नौकरी छोड़नी होगी / मुझे दूसरे शहर में मकान किराये पर लेना होगा / काफी आर्थिक क्षती होगी / ” मुकेश ने हाथ जोड़े-जोड़े कह डाला /
साहब ने अपना सर ऊपर उठाया और कैलकुलेटर को हाथ में लिया /
“तुम्हारी पत्नी सैलरी कितना पाती है /”
” लगभग पच्चीस हजार प्रत्येक माह /”
” अर्थात यदि तुम्हारी पत्नी नौकरी छोड़ती है तो तुम्हे प्रत्येक महीना पच्चीस हजार का नुकसान /”
साहब ने कैलकुलेटर पर अपनी उंगलिया घुमाना शुरू किया / फिर पूछा -
” यदि दूसरे शहर में घर भाड़े पर लेना हो कितने खर्च आएंगे ?”
” साहब, करीब पांच हजार रुपये /”
” और कोई नुकसान ?” साहब ने जानना चाहा /
” यहाँ कुछ सब्जिया उगा लेता हूँ / वहाँ तो सब कुछ खरीदने होंगे / ”
साहब ने कैलकुलेटर से उंगलिया उठाते हुआ कहा ” इस तबादले से तुम्हे लगभग पैतीस से चालीस हजार रुपये प्रत्येक माह अर्थात चार लाख रुपये सालाना नुकसान होगा / सचमुच
ये एक बड़ी राशि है/ लेकिन यदि तबादला रुक गया तो तुम्हे सालाना चार लाख का फ़ायदा/”
फिर वे अपने चेयर पर फ़ैल कर अंगड़ाइयां लेते हुए धीमे से पूछे-
” लेकिन तुम्हारे सलाने चार लाख फायदे से मेरा क्या फायदा होगा ? मेरा ना तो कोई प्रमोशन होगा ना ही सैलरी में बढ़ोतरी /”
” साहब मैं और मेरा परिवार आपपर हमेशा अहसानमंद रहेगा /”
” अहसान से पेट भरता तो मै यहां नौकरी क्यों करता/”
” साहब कुछ तो कीजिये”
” तुम भी कुछ करो’
” क्या कर सकता हूँ?”
” तबादला रुकने से जो तुम्हे एक साल में फ़ायदा होगा वह तुम मुझे दे दो / मैं अभी-अभी तुम्हारा स्थानांतरण आदेश रद्द कर देता हूँ /”
मुकेश जो अब तक श्रद्धा से हाथ जोड़कर खड़ा था आश्चर्यचकित होकर साहब को घृणा की दृष्टि से देखा और मन ही मन सोचने लगा ये कैसी हिस्सेदारी?

बुधवार, 1 अक्टूबर 2014

सड़कें



सड़कें-
स्वयं कही नहीं जाती /
पड़ी रहती है हमेशा एक सा /
इस पर गुजरने वाले ही -
जाया करते है /
लेकिन पा जाती है श्रेय जाने का /
पूछते है लोग -
कहाँ तक जाती है ये सड़क ?
जबाब भी मिल जाता है /
संकरी, चौड़ी, कच्ची, पक्की /
कही गढ्ढों को खुद में समाये /
तो कही खुद गढ्ढों में खो जाये /
ढ़ोती है राहगीरों को-
हल्के और भारी वाहनों को /
कभी – कभी तो लगने लगता है /
मिट जाएगी /
लेकिन फिर आगे बढ़ने पर /
मिलने लगते है संकेत /
उसके जिन्दा रहने के /
अच्छी सडकों को प्रशंसा के शब्द -
सुनने मिले या नहीं /
ख़राब सड़के गालियां जरूर खाती है /
फिर भी, अपना कर्तब्य निबाहने और -
अस्तित्व बचाये रखने के लिए /
संघर्ष जारी रखती है /
टूटती है लेकिन मिटती नहीं /
इसलिए श्रेय पाती है /
हमेशा चलते रहने का /